Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बार एसोसिएशन जलालपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

बार एसोसिएशन जलालपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। बार एसोसिएशन जलालपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम न्यायालय की न्यायाधीश आश्री शाह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य आवश्यक है। वादकारियों को बार-बार अदालत का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए अधिवक्ताओं को गंभीर रहना होगा।

शपथ ग्रहण समारोह में अकबरपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से किया जाएगा। अधिवक्ताओं के सम्मान और उनके अधिकारों की लड़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बार और बेंच के बीच समन्वय बनाए रखने का भी भरोसा दिलाया।

चुनाव अधिकारी घनश्याम शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान बार अध्यक्ष कृपा शंकर मौर्य, उपाध्यक्ष योगेश शुक्ला, मंत्री घनश्याम वर्मा और ऑडिटर यशोदानंद मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण समारोह में उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता समेत तहसील के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा अधिवक्ता संत प्रसाद पांडे, तिलकधारी पांडे, शेर बहादुर सिंह, टांडा बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी, आलापुर के अधिवक्ता सुनीत कुमार द्विवेदी, सुनील कुमार सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा, पंकज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version