Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनवागत पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल भ्रमण, आम जनता को सुरक्षा का...

नवागत पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल भ्रमण, आम जनता को सुरक्षा का दिलाया भरोसा


अंबेडकर नगर। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराने के उद्देश्य से नवागत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने सोमवार को नगर क्षेत्र में भव्य पैदल भ्रमण किया। उनके साथ सीओ सिटी नितीश तिवारी, अकबरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडे, कस्बा चौकी इंचार्ज नेहा सिद्धार्थ, एसआई जय बहादुर यादव, दीवान रामप्रवेश यादव, महेंद्र सरोज, कांस्टेबल रविकांत द्विवेदी, महेंद्र सरोज सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


फव्वारा तिराहे से शुरू हुआ भ्रमण


पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण की शुरुआत नगर के फव्वारा तिराहे से की। इसके बाद पुलिस बल के साथ शहजादपुर एवं सब्जी मंडी क्षेत्र का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने राहगीरों, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएँ जानीं तथा हर स्थिति में सुरक्षा का भरोसा दिलाया।


पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा के निर्देश


नवरात्र और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने नगर के विभिन्न पूजा पंडालों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजकों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी सतर्क रहने और नियमित गश्त करने के निर्देश दिए।


जनता का बढ़ा विश्वास


भ्रमण के दौरान लोगों में पुलिस अधीक्षक को देखने और उनसे अपनी बात रखने का उत्साह दिखा। आमजन ने पुलिस अधीक्षक की पहल का स्वागत किया और कहा कि इससे नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा और विश्वास मजबूत हुआ है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने कहा कि जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है और इसके लिए हर स्तर पर मुस्तैदी बरती जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments