Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजल्द शुरू होगा नगर निगम का नया जोनल कार्यालय

जल्द शुरू होगा नगर निगम का नया जोनल कार्यालय


अयोध्या। बाग बिगेसी क्षेत्र में राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत बन रहा जोनल कार्यालय अब अंतिम चरण में है। लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस परियोजना का 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और इसे इस माह के अंत तक पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। इस भवन को नागरिक सुविधा केंद्र के रूप में भी उपयोग किया जाएगा। परियोजना में मुख्य भवन (जी+1), वाहन शेड, गैंग हट और स्टोर रूम का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब केवल सीसी रोड और बाउंड्रीवाल की पेंटिंग का कार्य शेष है।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि पहले जोनल कार्यालय राम मंदिर गेट के सामने था, जिसे अब बाग बिगेसी में शिफ्ट कर फैसिलिटेशन सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। नए केंद्र से स्थानीय लोगों को शिकायत निवारण, आवेदन प्रक्रिया और प्रशासनिक सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments