Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंघ के नये कार्यालय ‘महर्षि वाल्मीकि भवन’ का हुआ लोकार्पण

संघ के नये कार्यालय ‘महर्षि वाल्मीकि भवन’ का हुआ लोकार्पण

अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या महानगर के नवीन कार्यालय महर्षि वाल्मीकि भवन का लोकार्पण बुधवार को भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। लोकार्पण समारोह की शुरुआत सुंदरकांड पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। यजमान के रूप में महानगर संघचालक विक्रमा प्रसाद सपत्नीक उपस्थित रहे।

नवीन कार्यालय का उद्घाटन प्रांत प्रचारक कौशल जी ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद किया। इस बहुमंजिला भवन में 10 कक्ष, एक विशाल सभागार, भोजनालय, पुस्तकालय और वाचनालय की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह कार्यालय अब संघ की महानगर स्तरीय समस्त गतिविधियों का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में प्रांत, विभाग और महानगर स्तर के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थितगणों में महानगर कार्यवाह अजय मोहन, सह कार्यवाह देवेंद्र, राहुल, सूरज, व्यवस्था प्रमुख सुधीर सिंह, विभाग संघचालक गंगाबख्श, विभाग कार्यवाह रमाशंकर, प्रचारक कृष्णचंद्र, सेवा प्रमुख बालेंद्र भूषण और व्यवस्था प्रमुख केदारनाथ सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब अयोध्या के प्रतिष्ठित संत-महंतों की पावन उपस्थिति हुई। पूज्य जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य, महंत वैदेही वल्लभ शरण, महंत जय रामदास, महंत रामशरण दास, महंत गिरीश दास, महंत राम लखन दास, महंत छत्र दास, महंत रामविलास वेदांती, महंत प्रबंजनानंद शरण दास, महंत सीताराम दास, महंत वीरेद दास, महंत गणेशानंद दास और महंत गोविंद दास जैसे अनेक संतों ने भवन को आशीर्वाद प्रदान किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव भी समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भाजपा के नेताओं में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता अवधेश पांडे ‘बादल’, धर्मेंद्र सिंह ‘टिल्लू’, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, वासुदेव मौर्य, परमानंद मिश्रा और विशाल मिश्रा भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments