Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जिलाध्यक्ष पर अपमान का आरोप, नगर पंचायत अध्यक्ष का धरना; एसडीएम-तहसीलदार के...

जिलाध्यक्ष पर अपमान का आरोप, नगर पंचायत अध्यक्ष का धरना; एसडीएम-तहसीलदार के आश्वासन पर हुआ खत्म

0

आलापुर अंबेडकर नगर। भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी पर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति शुक्रवार को धरने पर बैठ गए। बारिश के बावजूद सैकड़ों नगरवासी और सभासद उनके समर्थन में डटे रहे। दोपहर बाद पहुंचे उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह और तहसीलदार पदमेष श्रीवास्तव के समझाने पर धरना समाप्त हुआ।

मालूम हो कि विगत दिवस भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति को सदन से बाहर जाने को कहा और खुद अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर कर्मचारियों की उपस्थिति लेना शुरू कर दी। इसे अपना और सदन का अपमान बताते हुए अध्यक्ष ने बाबू वसुधा सिंह की प्रतिमा के सामने सभासदों और नगरवासियों संग धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इसी बीच सदन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें जिलाध्यक्ष अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं और उनके दाएं-बाएं एसडीएम आलापुर तथा नगर पंचायत अध्यक्ष बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर ने मामले को और तूल दे दिया।

शुक्रवार सुबह से हो रही बरसात के बावजूद नगरवासियों, खासकर महिलाओं ने बड़ी संख्या में धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। अंततः अधिकारियों ने वार्ता कर धरना खत्म कराया और जिलाधिकारी से चर्चा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version