Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनगर पंचायत अध्यक्ष ने शौचालय का किया शिलान्यास

नगर पंचायत अध्यक्ष ने शौचालय का किया शिलान्यास


बसखारी अंबेडकर नगर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्मित शौचालय का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने शुक्रवार को वैदिक मंत्रों उच्चारण के बीच ईट रखकर किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजय कुमार भी मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय बसखारी के प्रांगण में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत लगभग 9 लाख 88 हजार की लागत से बनने वाले शौचालय की आधारशिला रखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता ने कहा कि इससे विद्यालय प्रांगण के बच्चों एवं वार्ड नंबर 6 के लोगों को सुविधा मिलेगी। इस दौरान वार्ड नंबर 6 के सभासद प्रदीप कुमार, प्रधानाचार्य फूलचंद, अभिषेक गुप्ता, दीपक कुमार, अभिषेक यादव लिपिक, कार्यालय सहायक राकेश कुमार आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments