Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपक की रश्मि से नगर निगम से चौराहों को जगमगाने की तैयारी

दीपक की रश्मि से नगर निगम से चौराहों को जगमगाने की तैयारी

अयोध्या। प्रान्तीयकृत दीपोत्सव मेला सम्पन्न कराने के लिए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की उपस्थिति में सामाजिक संगठनों, व्यापार व उद्योग मण्डल के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में दीपोत्सव के दौरान दिए की रश्मि से चौराहों को जगमगाने की तैयारी की गई।
बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि इस बार दीपोत्सव को बड़ी भव्यता के साथ मनाया जायेगा। इस बार का दीपोत्सव ऐतिहासिक बनाना है जिसमें अधिक से अधिक सामाजिक संगठनो व आमजन को भी जोड़ा जाना शामिल है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन करने में श्रद्वालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है, जिसमें देश-विदेश के पर्यटक दर्शन करने आ रहे है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि नौवां दीपोत्सव को दिव्य एवं भव्यता के साथ मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के दौरान नगर निगम क्षेत्र में सभी चौराहों को दीप व झालरों से सजाया जायेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व निर्धारित स्थल जैसे पुष्पराज चौराहा, सहादतगंज हनुमानगढ़ी, नगर क्षेत्र, सहादतगंज बाईपास, फतेहगंज चौराहा, रीडगंज चौराहा, रामजानकी मंदिर फतेहगंज, पोस्ट आफिस चौराहा सिविल लाइन, नाका हनुमानगढ़ी चौराहा, गुदड़ीबाजार चौराहा, रिकाबगंज चौराहा, नियावां चौराहा, रायबरेली बाईपास चौराहा, नाका बाईपास चौराहा, देवकाली बाईपास चौराहा, देवकाली मंदिर तिराहा, उदया चौराहा, चूड़ामणि चौराहा, बेनीगंज चौराहा के साथ संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा शहर के सभी चौराहों पर अच्छे तरीके से सजावट के साथ दीप प्रज्ज्वलन करायेंगे। मौके पर अपर जिलाधिकारी नगर योगानन्द पाण्डेय, व्यापारी अतुल सिंह, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, आशीष अग्रवाल, एसबी सिंह, सुमित जायसवाल, ज्ञान केशरवानी गुप्ता, मेला सहायक कौशल किशोर श्रीवास्तव मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments