Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकचेहरी के पास बन रही मल्टी लेवल पार्किंग में 282 कार पार्किंग...

कचेहरी के पास बन रही मल्टी लेवल पार्किंग में 282 कार पार्किंग की सुविधा होगी


85 प्रतिशत कार्य हो चुका है पूर्ण, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण


अयोध्या । कचेहरी के पास बन रही मल्टी लेवल पार्किंग के निमार्ण से लगभग 282 कार की पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही अन्य बचे हुए स्थानों पर मोटरसाइकिलों को पार्क करने के लिए पर्याप्त स्थान रहेगा। जिलाधिकारी नीतिश कुमार ने सोमवार को निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण किया।

 जिलाधिकारी ने पार्किंग स्थल निर्धारित समय के अन्तर्गत गुणवत्ता बनाए रखते हुये पूरा किए जाने के लिए निर्देशित किया। पार्किंग स्थल पर रेलिंग, शौचालय, सीढ़ियों के पास रेलिंग तथा पानी को बाहर निकलने के लिए आवश्यक निकास ,बैठने के लिए कुर्सी तथा डिजाइन के अनुसार टाइल्स, साफ सफाई आदि की बेहतर व्यवस्था करने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि पार्किंग स्थल 85 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है। पार्किंग स्थल बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान पर है इसमें सरकारी विभागों के साथ साथ अधिवक्तागणों, विशिष्ट व्यक्तियों के वाहन पार्किंग की व्यवस्था होगी। जो आम लोगों के लिए भी सुविधादायक होगी। इसको बेहतर ढंग से बनाने हेतु सम्बंधित अभियन्ता एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया। मौके पर कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि व अभियंता गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments