Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या  क्षेत्रीय विकास की रफ्तार तेज करने को लेकर विधायक ने सीएम से...

 क्षेत्रीय विकास की रफ्तार तेज करने को लेकर विधायक ने सीएम से किया मुलाकात

0

◆ बुनियादी सुविधाओं में सुधार से जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा – चन्द्रभानु पासवान


अयोध्या। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं को लेकर वार्ता किया। उन्होंने हैरिंग्टनगंज क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बेहतर करने के लिए खड़भड़िया सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि कर कुछ लोड स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया। कुरावन और अमरगंज में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण को शीघ्र शुरू कराने की मांग की।

विधायक ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 22 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति भी मांगी। जिनमें धरमगंज बाजार से दूधाधारी का पुरवा, रामपुर गौहनिया से चिरौली संपर्क मार्ग, सेवरा मौड़ से पूरे प्रसाद, रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज से भरत के पुरवा बलारमऊ और प्रधानमंत्री सड़क योजना से पूरे भदरई का पुरवा तक की सड़कें शामिल हैं।

                  पूर्वांचल विकास निधि से 6 सड़कों का निर्माण किया जाना है। जिसका स्टीमेट बना कर प्रस्तुत किया जा चुका है लेकिन स्वीकृत नही हो पाई है इस सम्बंध में मुख्यमंत्री से चर्चा किया व शीघ्र मंजूरी की मांग की।

विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा जो प्रस्ताव रखे गए हैं, वे क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े हैं। बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार से जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इन प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति करवा कर शुरू किया जाएगा। जिससे जनता को सुविधा और राहत दोनों मिल सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version