Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर विधायक ने शक्ति केंद्र सेमरी बाहरपुर पंचायत भवन पर सुनी जनसमस्याएं

विधायक ने शक्ति केंद्र सेमरी बाहरपुर पंचायत भवन पर सुनी जनसमस्याएं

0

◆ त्वरित निस्तारण हेतु मातहतों को दिए निर्देश


अंबेडकर नगर। कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने शुक्रवार को मंडल श्रवण क्षेत्र धाम के शक्ति केंद्र सेमरी के ग्राम पंचायत बाहरपुर पंचायत भवन पर पहुंचकर आम जनमानस की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि गांव से गुजरने वाली लगभग ढाई किलोमीटर लंबी पक्की सड़क जर्जर हो चुकी है, जिसकी मरम्मत की आवश्यकता है। इस पर ग्राम प्रधान ने विधायक को प्रस्ताव सौंपा। इसके अलावा विद्युत व्यवस्था से संबंधित शिकायतें भी ग्रामीणों ने रखीं—जर्जर केबल, टूटे खंभे और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की दिक्कतों को लेकर विधायक ने अधिशासी अभियंता विद्युत को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

महरुआ पावर हाउस के अंतर्गत मंसापुर फीडर से पिछले तीन दिनों से बाधित बिजली आपूर्ति की शिकायत पर विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की मंशा के अनुरूप 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर पाल, उपाध्यक्ष अतुल द्विवेदी, शक्ति केंद्र संयोजक अखिलेश पांडेय, बूथ अध्यक्ष रविंद्र पांडेय, रामभवन निषाद, ओमप्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version