Monday, September 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रीतिभोज में शामिल होने जा रहे दंपति से बदमाशों ने की लूट,...

प्रीतिभोज में शामिल होने जा रहे दंपति से बदमाशों ने की लूट, केस दर्ज

मिल्कीपुर, अयोध्या। प्रीतिभोज में अपने पति के साथ शामिल होने जा रही महिला के साथ पल्सर सवार तीन युवकों ने तमंचे के बल पर लूट किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करने के बाद पीड़ित महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कुमारगंज थाना क्षेत्र के कस्बा कुमारगंज निवासी धर्मेंद्र मौर्या पुत्र अमरनाथ मौर्या अपनी पत्नी श्रीमती व 10 साल के बेटे के साथ शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे मोटरसाइकिल से सिधौना गांव निवासी राम कुमार मौर्या के बेटे कुलदीप के प्रीत भोज में शामिल होने जा रहे थे। पीछे से पल्सर सवार तीनों युवकों ने सिधौना गांव से लगभग 500 मीटर पहले ओवरटेक कर बाइक रोक लिया और तमंचा लगाकर श्रीमती की सोने की झुमकी, लॉकेट व सीकड़ को लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कुमारगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन करने के बाद पीड़ित महिला श्रीमती की तहरीर पर अज्ञात की खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक शिव बालक का कहना है कि पीड़ित महिला के अनुसार दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, किसी निर्दोष के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments