Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअस्थाई गोवंश आश्रय स्थल रानीपुर मोहन का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल रानीपुर मोहन का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

अंबेडकर नगर। जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव युवा कल्याण एवं खेलकूद विभाग,उ0प्र0 सरकार, द्वारा विकासखंड कटेहरी के अंतर्गत अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल रानीपुर मोहन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा भूसा, हरा चारा ,पशु आहार, साफ सफाई , पशुओं का टैगिंग तथा व्यवस्था का जायजा लिया गया। मौके पर पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा तथा पशु आहार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 162 पशुओं को संरक्षित किया गया है जिसमें से 153 पशुओं का टैगिंग कराया जा चुका है। मंत्री जी द्वारा गोवंश को माला पहना कर गुड़ भी खिलाया गया।निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा (साधु वर्मा),जिलाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डा0 सदानंद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी विकास तथा ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments