Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रभारी मंत्री ने किया जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों संग बैठक

प्रभारी मंत्री ने किया जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों संग बैठक


अयोध्या। मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था एवं अन्य बिंदुओं पर बैठक का आयोजन सर्किट हाउस के मीटिंग हॉल में किया गया। बैठक में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, निखिल टीकाराम फुंडे, डॉ गौरव ग्रोवर, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार उपस्थित  रहे।

प्रभारी मंत्री जी ने बैठक के दौरान कहा कि आगामी त्योहारों के दौरान नगर आयुक्त द्वारा शहरी क्षेत्र में व जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।  अयोध्या क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सड़कों की साफ सफाई सहित अन्य सुविधाओं हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने स्वच्छता पखवाड़ा को प्रभावी ढंग से जनपद में चलाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य मेले के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निर्देश दिए की रोस्टर अनुसार जनपद में इसका आयोजन किया जाए तथा संबंधित क्षेत्र में एक दिन पूर्व प्रचार प्रसार कराया जाना सुनिश्चित किया जाए जिससे आमजन को इसका पर्याप्त लाभ मिल सके। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से लंपी वायरस के संबंध में जानकारी करते हुए इससे संबंधित टीकाकरण करने हेतु निर्देश दिए गए। आगामी मेला के दृष्टिगत पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के संबंध में जानकारी करते हुए कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कृषि अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रोहित सिंह, अभय सिंह, बब्लू मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments