Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों संग...

विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों संग किया बैठक


◆ हर पात्र नागरिक को मतदाता बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : प्रभारी मंत्री


अयोध्या। विशेष पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को सर्किट हाउस में बूथवार समीक्षा बैठक की। बैठक में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, चन्द्र भानु पासवान, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बीएलओ द्वारा वितरित गणना फॉर्म जिन्हें अभी तक वापस नहीं किया गया है, उन्हें समयबद्ध रूप से जमा कराने के लिए बूथ पदाधिकारी तत्परता से काम करें। उन्होंने कहा, मतदाता पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आत्मा है। बूथ कमेटियां सहयोगी की भूमिका में रहते हुए घर-घर जाकर संपर्क करें ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। हर घर में जाकर फॉर्म सही तरीके से भरवाना और बीएलओ के पास जमा कराना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए महानगर तथा जिले के पदाधिकारी लगातार बूथ व शक्ति केन्द्र के पदाधिकारियों से सम्पर्क व संवाद करते रहें।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बैठक में बताया कि संगठन बूथ स्तर पर पूर्ण सक्रियता से जुटा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड में टीमों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया  कि पुनरीक्षण अभियान को मिशन मोड में आगे बढ़ाया जा रहा है।

बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा करें ताकि जिले में मतदाता पुनरीक्षण कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरा हो सके।

बैठक में शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, राघवेन्द्र पाण्डेय, मनोज वर्मा, अशोक कसौंधन, तिलकराम मौर्या, अरविंद सिंह, रामप्रीत वर्मा, कष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अशोक मिश्र, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments