Wednesday, April 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा की, परियोजनाओं में...

प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा की, परियोजनाओं में देरी पर पेनल्टी के निर्देश

अंबेडकर नगर। जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक का शुभारंभ जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह द्वारा जनपद की उपलब्धियों के प्रस्तुतीकरण से हुआ, जिसमें बताया गया कि पीएम सूर्य घर योजना में जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है तथा अब तक 2159 लाभार्थियों के घरों पर सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं।

प्रभारी मंत्री ने एकीकृत बागवानी मिशन के अंतर्गत अधिक किसानों को जोड़ने पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि सब्सिडी प्राप्त लाभार्थी अनिवार्य रूप से उतने ही क्षेत्रफल में फसल लगाएं। साथ ही बिजली बिल राहत योजना, विधायक निधि से संबंधित कार्यों में तेजी, सौभाग्य योजना फेज–3 के लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और बड़े स्तर पर रोजगार मेला आयोजित करने के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 571 में से 125 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। मंत्री ने सभी कार्यों को तेजी व गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए 108 व 102 एम्बुलेंस की नियमित जांच, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस बेड बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट कहा कि शासन “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्य कर रहा है, इसलिए जनता से संवाद बढ़ाते हुए शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। बिना उचित कारण विलंबित परियोजनाओं पर पेनल्टी लगाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में विधायक, एमएलसी, जिलाधिकारी, सीडीओ, एसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक से पूर्व मंत्री ने जलालपुर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित यूनिटी मार्च में प्रतिभाग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments