Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या महानगर कांग्रेस ने नगर निगम से अलाव की व्यवस्था कराने की किया...

महानगर कांग्रेस ने नगर निगम से अलाव की व्यवस्था कराने की किया मांग

0

अयोध्या। बढ़ती ठंड को देखते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी, अयोध्या ने नगर निगम प्रशासन से फैजाबाद–अयोध्या नगर क्षेत्र में अलाव की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। इस संबंध में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम ने अयोध्या नगर निगम के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर सुनील कृष्णा गौतम ने कहा कि लगातार तापमान में गिरावट के कारण राहगीरों, आम नागरिकों, फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद लोगों और रात्रि में काम करने वाले श्रमिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ठंड से बचाव के लिए नगर निगम द्वारा समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

उन्होंने मांग की कि अयोध्या के सभी प्रमुख चौराहों के साथ-साथ दोनों शहरों में स्थित ओवरब्रिज के नीचे अनिवार्य रूप से अलाव की व्यवस्था की जाए। इन स्थानों पर अधिक आवागमन रहता है, जिससे अलाव जलाए जाने पर लोगों को ठंड से राहत मिलेगी और ठंड के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द पर्याप्त अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भीषण ठंड में आमजन को राहत मिल सके।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद जनार्दन मिश्रा, महानगर महासचिव अशोक कुमार राय, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी सहित अनिल सोनकर, विजय श्रीवास्तव, विशाल दुबे, इंद्रप्रकाश पांडे आदि मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version