Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहनुमान कुंड वार्ड की सीवर सफाई का महापौर ने किया निरीक्षण

हनुमान कुंड वार्ड की सीवर सफाई का महापौर ने किया निरीक्षण


अयोध्या। हनुमान कुंड वार्ड में सीवर लाइन जाम होने पर नगर निगम द्वारा सेक्शन मशीन तथा दर्जनों सफाई कर्मियों का लगाया गया है। शुक्रवार को महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा व नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि हनुमान कुड़ वार्ड में सीवर लाइन जाम होने के कारण जल निकासी नही हो पा रही थी। जिस कारण जलभराव की स्थिति हो गई थी। जिसकी जानकारी होने पर नगर निगम द्वारा एक सेक्शन मशीन के साथ दर्जनों सफाई कर्मियों को भेजा गया। जिनके द्वारा लाइन की सफाई की गई है। जल निकासी प्रारम्भ हो गई है। उन्होंने कहा राम नगरी को स्वच्छ व सुन्दर रखने की जिम्मेदारी हम सभी महानगर वासियों की है। सभी को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए नगर निगम का पूर्ण सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त बागीश शुक्ला, अनिल सिंह, नगर निगम के एई, एक्शिएन माव पार्षद श्री अनुज दास जी, श्री अभय श्रीवास्तव जी, पूर्व सभासद रमेश राना जी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments