Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या महापौर ने फीता काटकर किया ज्वेलर्स शोरुम का उद्घाटन

महापौर ने फीता काटकर किया ज्वेलर्स शोरुम का उद्घाटन

0

अयोध्या। श्रृंगारहॉट स्थित राज सदन के पास गुरु प्रसाद प्रेम चंद्र ज्वेलर्स के रिनोवेटेड शोरूम का महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शोरूम के संचालक सुनील ने बताया कि पुराने प्रतिष्ठान को आधुनिक डिजाइन में तैयार कर दोबारा शुरू किया गया है। यहां सोने, चांदी और डायमंड के आकर्षक आभूषणों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध होगी। त्योहारों को देखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर और छूट भी दी जाएगी। संचालक ने अयोध्यावासियों से शोरूम में आकर नए डिजाइन और बेहतर वैरायटी का लाभ उठाने की अपील की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version