Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या स्वच्छता महाअभियान को लेकर सर्किट हाउस में निषाद समुदाय के साथ महापौर...

स्वच्छता महाअभियान को लेकर सर्किट हाउस में निषाद समुदाय के साथ महापौर ने किया बैठक

0

अयोध्या। आगामी 31 मई को सुबह सात बजे से अयोध्या में स्वच्छता का महा अभियान शुरू होगा। एक रविवार, हर परिवार, करे गंदगी पर वार महाअभियान का आगाज नगर निगम करेगा। जिसकी तैयारी को लेकर सर्किट हाउस में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमे निषाद समाज अध्यक्ष श्यामलाल निषाद, नानक शरण के साथ निषाद समुदाय के लोगो ने बैठक कर रणनीति बनाई। महापौर ने सभी नगरवासियों से 31 मई को घरों से बाहर निकलकर अभियान में शामिल होने की अपील की। बैठक में संकल्प लिया गया कि स्वच्छता सिर्फ 31 मई तक नहीं, अब हर दिन की आदत बनेगी। निषाद समाज के अध्यक्ष श्यामलाल निषाद ने कहा कि इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version