Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामंदिरों से निकलने वाले पूजित पत्र पुष्पों को एकत्र करने वाले वाहनों...

मंदिरों से निकलने वाले पूजित पत्र पुष्पों को एकत्र करने वाले वाहनों को मेयर ने दिखाई हरी झंडी


 रामनगरी के मंदिरों से निकलने वाले पूजित पत्र पुष्पों से बनेगी जैविक खाद


अयोध्या। रामनगरी में मंदिरों से निकलने वाले निर्माल्य अर्थात पत्रपुष्प के सुरक्षित एवं सम्मानजनक निस्तारण के लिए नगर निगम ने विशेष वाहन की व्यवस्था की है। बुधवार को शिवरात्रि के मौके पर नगर निगम परिसर से यह वाहन महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडे भी मौजूद थे। नगर निगम में कुल पांच वाहनों की व्यवस्था निर्माल्य ढोने के लिए की गई है। इसका प्रयोग विशेष धार्मिक अवसरों के साथ ही सामान्य तौर पर भी किया जाएगा। इससे निर्माल्य को सुरक्षित स्थान पर जैविक खाद बनाने में प्रयोग किया जाएगा। महापौर ने कहा कि नगर निगम अयोध्या धाम की गरिमा के अनुरूप विकास को लेकर तत्पर है। उसी कड़ी में निर्माल्य के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था की गई है। इसका प्रयोग मंदिरों से निकलने वाले पूजित पदार्थ को सम्मानजनक स्थान पर पहुंचाने में किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments