Saturday, March 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व सैनिकों के हवाले होगा शहीद स्मारक, शहीद के नाम पर होगा...

पूर्व सैनिकों के हवाले होगा शहीद स्मारक, शहीद के नाम पर होगा देवकाली अंडरपास का होगा नामकरण


वीर नारियों पूर्व सैनिकों का सम्मान, वॉर मेमोरियल निर्माण का भरोसा


अयोध्या। अगस्त क्रांति दिवस पर आयोजित पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने ऐलान किया कि सिविल लाइन्स तिराहे पर स्थित शहीद स्मारक पूर्व सैनिकों के हवाले किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद शशांक तिवारी की प्रतिमा स्वजन की सहमति से स्थापित की जाएगी और घर के आसपास की सड़कें भी बनाई जाएंगी।

महापौर ने भरोसा दिलाया कि देवकाली अंडरपास का नामकरण शहीद जगदंबा प्रसाद पांडेय के नाम पर करने का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पास कराया जाएगा। साथ ही, अयोध्या में वॉर मेमोरियल निर्माण के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने और शहीदों एवं पूर्व सैनिकों के गृहकर व जलकर माफ करने पर भी विचार करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि जल्द ही राम की पैड़ी व चौक में ऊंचा राष्ट्रध्वज स्थापित किया जाएगा। महापौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के अनुरूप अयोध्या को देश का सबसे स्वच्छ नगर बनाने का संकल्प दोहराते हुए पूर्व सैनिकों से स्वच्छता समितियों में जुड़कर योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने पूर्व सैनिकों की कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए नगर निगम से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिया। कार्यक्रम में अमर शहीद जगदंबा प्रसाद पांडे की वीर नारी शीला देवी सहित 10 पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को भगवान श्रीराम का चित्र और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश पाठक ने किया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल संजीव कुमार ने अतिथियों को स्मारिका भेंट की। इस मौके पर कर्नल सीपी सिंह, कैप्टन वीपी सिंह, सूबेदार विजय सिंह सहित कई सैन्य अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments