Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातीस अक्टूबर को आयोजित होगा प्रधान सम्मेलन

तीस अक्टूबर को आयोजित होगा प्रधान सम्मेलन

अयोध्या। अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 30 अक्टूबर विकास खंड पूरा बाजार के रामपुर हलवारा के एचआर पैलेस में प्रधान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होनें बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों का विकास कैसे हो। विकास कार्य में आ रही बाधाएं कैसे दूर हों। प्रधानों को कैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर चर्चा की जाएगी। ग्राम पंचायत को कैसे बेहतर बनाया जाए। गांव पंचायतों के कार्यों में कैसे गुणात्मक किया जाए । इस पर विचार विर्मश किया जाएगा।

उन्होनें बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाधिकारी नीतीश कुमार विशिष्ट अतिथि सीडीओ अनीता यादव को आमंत्रित किया गया है। पंचायतों से जुड़े सभी अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। जनपद की 772 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों की उपस्थिति सम्मेलन में रहेगी। कैसे अपने गांव पंचायत का अपने मान सम्मान बढ़ा सके इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments