Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिले में सबसे कम नगर निगम में 47.89 प्रतिशत व बीकापुर...

जिले में सबसे कम नगर निगम में 47.89 प्रतिशत व बीकापुर में 69.3 प्रतिशत हुआ मतदान

अयोध्या। जिले में सबसे कम मतदान अयोध्या में 47.89 प्रतिशत व सबसे ज्यादा बीकापुर में 69.3 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर निगम अयोध्या में सुबह से मतदान की गति काफी धीमी थी। परन्तु यह शाम होते और धीमी हो गयी। नगर निगम में कम मतदान को लेकर भी चर्चाएं लोगो की बीच होती रही। लोग अपने तरीके से इसे परिभाषित करते रहे।
नगर निगम अयोध्या में सुबह 9 बजे तक 9.15 प्रतिशत, 11 बजे 22.65 प्रतिशत, 1 बजे 28.41 प्रतिशत, 3 बजे 36.96 प्रतिशत, 5 बजे 45.7 प्रतिशत व कुल 47.89 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं रुदौली में 59.33 प्रतिशत, कुमारगंज में 66.79, सुच्चितागंज में 64.72, गोसाईगंज में 65.12, बीकापुर में 69.3, भरतकुंड भदरसा में 66.19 व मां कामाख्या में 51.79 प्रतिशत मतदान हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments