Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर में बंद था ताला,चोरों ने खंगाल डाला

घर में बंद था ताला,चोरों ने खंगाल डाला

जलालपुर अंबेडकर नगर। सूनसान घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की नकदी व सोने – चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद मोहल्ले का है। पीड़ित मोहम्मद वसीम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पोते का एक्सीडेंट हो गया था जिसे लेकर पूरा परिवार शुक्रवार रात मौर्या हड्डी अस्पताल नगपुर में था। इस बीच चोरों ने सुना पाकर घर में हाथ साफ कर दिया। जब शनिवार सुबह अस्पताल से घर वापस आए तो घर का ताला टूटा देखा। घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था जिसमे एक लाख नगदी तथा परिवार का सभी कीमती सामान व जेवर  गायब था। कोतवाल ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments