Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा कार्यालय में सामूहिक रूप से सुना गया बजट का लाइव प्रसारण

भाजपा कार्यालय में सामूहिक रूप से सुना गया बजट का लाइव प्रसारण


जयंती के अवसर पर संत रविदास को दी गई श्रद्धांजलि


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में शनिवार को भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 के लाइव प्रसारण को सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि शहरी विकास और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने वाला यह बजट है। उन्होंने कहा, केंद्रीय बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और तकनीक पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे नगर निगम क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार होगा और शहरों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश और देश के समग्र विकास को गति देने वाला है। उन्होंने कहा, केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश को 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित केंद्रीय सहायता मिलना तय है। यह राशि बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सृजन में मील का पत्थर साबित होगी।

बजट का लाइव प्रसारण देखने के बाद महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बजट को दूरदर्शी बताते हुए कहा, हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, AI सिटी और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी घोषणाएं देश को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करेंगी। इससे अयोध्या सहित पूरे प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज होगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि  आलोक सिंह रोहित ने कहा कि बजट में आम जनमानस, किसान, युवा और महिलाओं को ध्यान में रखकर प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार का यह बजट आत्मनिर्भर भारत और सशक्त उत्तर प्रदेश की दिशा में मजबूत कदम है, जिससे हर वर्ग को लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने बजट का स्वागत करते हुए इसे विकास और विश्वास का बजट बताया। मौके पर अवधेश पाण्डेय बादल, कमला शंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, परमानंद मिश्र, जिला पंचायत सदस्य इंद्र भान सिंह, रवि सोनकर, सुनील तिवारी शास्त्री, राजेश सिंह, चन्द्रभान सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments