Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या विधान परिषद विनियमन समीक्षा समिति ने रामलला के दरबार में टेका मत्था

विधान परिषद विनियमन समीक्षा समिति ने रामलला के दरबार में टेका मत्था

0
11

अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति ने मंगलवार को अयोध्या पहुंचकर श्रीरामजन्मभूमि में रामलला के दर्शन किए। समिति की सभापति डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल में एमएलसी किरण पाल कश्यप, डॉ. रतन पाल सिंह और भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला शामिल रहे।

दर्शन के बाद समिति सभापति डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा, रामलला का यह भव्य मंदिर सनातन संस्कृति का जागृत केंद्र है। यहां आकर आत्मा को जो शांति मिलती है, वह शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती। भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा, अयोध्या में जो भव्य निर्माण हुआ है, वह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण का आरंभ है। भाजपा नेता सुनील तिवारी ने समिति का स्वागत करते हुए कहा, अयोध्या में जो परिवर्तन हो रहा है, वह भाजपा की निष्ठा, सेवा और संकल्प का परिणाम है। मौके पर जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान सिंह, नीरज ओझा, सौरभ गुप्ता, सुशील मिश्र बब्लू, विभागीय अधिकारियों में मुख्य राजस्व अधिकारी, एसडीएम सोहावल, सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here