Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्व. संजय वर्मा स्मारक ग्राम सभा क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

स्व. संजय वर्मा स्मारक ग्राम सभा क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन


बसखारी, अम्बेडकर नगर। बसखारी विकास नगर कॉलोनी के पास स्थित मैदान में आयोजित “स्वर्गीय संजय वर्मा स्मारक ग्राम सभा क्रिकेट टूर्नामेंट” का 13वें दिन समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप मे फैजाबाद अम्बेडकरनगर के पूर्व एमएलसी अजय कुमार विशाल वर्मा मौजूद रहे।जिन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।समापन मुकाबला अकबरपुर और रुकचनपुर की टीमों के बीच खेला गया। अकबरपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 101 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुकचनपुर की टीम 7 ओवर में 32 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार अकबरपुर की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अकबरपुर टीम के विवेक विश्वकर्मा को मैन ऑफ द मैच तथा पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल के लिए रुकचनपुर टीम के यशवंत यादव को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने विजेता टीम को ₹25,000 एवं उपविजेता टीम को ₹15,000 की नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिलता है, तो मै जिले में एक विशाल स्टेडियम के निर्माण हेतु पूरे दमखम के साथ प्रयास करुंगा यह उनका संकल्प है।

कार्यक्रम के सफल एवं शानदार आयोजन के लिए अमन सिंह, संजय वर्मा, संतोष यादव, मोनू वर्मा, नीरज सिंह, शिवम वर्मा, कामरान, विनीत वर्मा, सैफ, अंकुर वर्मा, दीपक यादव, सुफियान, मानक वर्मा, यशवर्धन, मंगेश यादव, दीपक उपाध्याय, जमशेद, विजय सोनकर, प्रीत यादव, अरुण सोनी सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों को पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments