Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअविवि की स्नातक एवं परास्नातक विषम सेमेस्टर में परीक्षा फार्म भरने की...

अविवि की स्नातक एवं परास्नातक विषम सेमेस्टर में परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 07 अक्टूबर तक


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 से आच्छादित बीए, बीएससी, बीकॉम व एमए, एमएससी, एमकॉम विषय के विषम सेमेस्टर की परीक्षा नवम्बर माह में प्रस्तावित है। इसके लिए अभ्यर्थियों को 07 अक्टूबर तक परीक्षा फार्म शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को 08 अक्टूबर तक परीक्षा फार्म महाविद्यालय में जमा करना होगा। समस्त महाविद्यालयों को 09 अक्टूबर तक छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन परीक्षा फार्म को सत्यापित करना होगा। उक्त कार्यक्रमानुसार यदि कोई महाविद्यालय परीक्षा आवेदन-पत्र सत्यापित नहीं करते है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित महाविद्यालय की होगी और ऐसे छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं प्रदान की जायेगी।

     विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि स्नातक एवं परास्नातक परीक्षा-2024 के तृतीय सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि 12 सितम्बर को घोषित की गई थी। 28 सितम्बर को प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की तारीख घोषित कर दी गई है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर सावधानीपूर्वक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरेंगे। छात्र-छात्रा द्वारा प्रिंट किए गए ऑनलाइन परीक्षा फार्म की दो प्रतियों पर हस्ताक्षर के बाद ही महाविद्यालय में समय-सीमा में एक प्रति जमा करेंगे व एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखेंगे। यदि किसी छात्र-छात्रा के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरते समय त्रुटि हो जाती है तो ऐसी दशा में आवेदित परीक्षा फार्म को महाविद्यालय अपने स्तर से संशोधन के उपरांत ही सत्यापित करेगा। इन छात्रों की सूची को महाविद्यालय द्वारा परीक्षा विभाग में नियत समय पर जमा कराना सुनिश्चित करेंगे। मीडिया प्रभारी डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के सम्बन्ध में प्राचार्यों को अवगत करा दिया गया है। इसके अतिरिक्त इस अधिसूचना को विश्वविद्यालय की वेबसाइट एवं कालेज लॉगिन पर अपलोड कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments