Tuesday, August 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिजी स्कूल की बस ने युवक को मारी टक्कर, हुई मौत

निजी स्कूल की बस ने युवक को मारी टक्कर, हुई मौत


कुमारगंज,अयोध्या। मिल्कीपुर सर्किल के थाना कोतवाली इनायतनगर रेवती गंज मार्ग पर मवई खुर्द के पास स्कूल बस की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव।

     घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। थाना कोतवाली क्षेत्र इनायतनगर के ग्राम सभा आदिलपुर पूरे ईश्वर दूबे गांव निवासी करीब 23 वर्षीय सुनील कुमार पाल पुत्र झब्बर प्रसाद इनायत नगर से बाइक से, रेवतीगंज मार्ग से अपने घर आ रहा था। बताया जा रहा कि ग्रामसभा मवई खुर्द जूनियर स्कूल के पास परवर पारा गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल की बस ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्लाघटना स्थल पर पहुंचे और विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments