Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअविवि के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून

अविवि के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून


◆ 10 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। विवि एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में एलएलबी, एलएलएम, एमएड, बीफार्मा, डीफार्मा की प्रवेश परीक्षा 10 जुलाई को कराई जायेगी। आवासीय परिसर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश काउंसिलिंग मेरिट के आधार पर की जायेगी। जिसकी सूचना 1 जुलाई को घोषित की जायेगी। अविवि आवासीय परिसर के प्रवेश समन्वयक प्रो0 शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि विवि परिसर के स्नातक, वोकेशनल स्नातक, परास्नातक, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के साथ संघटक राजकीय महाविद्यालय तथा सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित एलएलबी त्रिवर्षीय एवं पंचवर्षीय, एमएड, बीपीएड, एमपीएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी भी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश काउंसिलिंग की सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दी जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments