Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याक्षत्रिय कल्याण परिषद ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा राष्ट्रपति को सम्बोधित...

क्षत्रिय कल्याण परिषद ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन

अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद ने सामाजिक और आर्थिक मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संजीव कुमार उपाध्याय को सौपा। ज्ञापन में सामान्य वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए सवर्ण आयोग के गठन की मांग की गई। परिषद ने एससी-एसटी एक्ट में पूर्णता की समीक्षा करने, आरक्षण का लाभ आर्थिक आधार पर सभी जातियों एवं वर्गों को देने तथा यूजीसी के कथित काले कानून को वापस लेने की मांग उठाई।
परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था से समाज में असमानता और विभाजन की भावना बढ़ रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से मांगों को पूरा करने की मांग की। ज्ञापन के पूर्व सिविल लाइन स्थित एक स्थानीय होटल में एक बैठक भी की गई। बैठक में विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा भी की गई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में संगठन द्वारा मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अम्बरीष सिंह, प्रदेश महासचिव सूर्यभान सिंह, जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला महिला अध्यक्ष उर्मिला सिंह, राकेश सिंह, विभा सिंह, सीमा सिंह, रविंद्र सिंह, समर बहादुर सिंह, दुर्गेश सिंह, डॉ राजेश सिंह , सुरेश सिंह, एडवोकेट सुनील सिंह ,विनोद सिंह, पूर्व बार अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, विजय सिंह, पृथ्वीराज सिंह अरुण सिंह, मीडिया प्रभारी रिंकू सिंह शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments