Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलालपुर नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में 78 करोड़ से अधिक...

जलालपुर नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में 78 करोड़ से अधिक का बजट सर्वसम्मति से पास


जलालपुर, अंबेडकर नगर। नगर पालिका परिषद जलालपुर के सभाकक्ष में शनिवार को बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष खुर्शीद जहां ने की, जबकि संचालन अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार द्वारा किया गया। बैठक में नगर के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई तथा वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक के दौरान नगर पालिका का कुल 78 करोड़ 1लाख 55 हजार 834 रुपये का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। इसके साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 64 करोड़ 92 हजार रुपये के अनुमानित आय-व्यय का लेखा-जोखा भी सदन के समक्ष रखा गया। बजट का विस्तृत विवरण वरिष्ठ लिपिक राम प्रकाश पांडे द्वारा प्रस्तुत किया गया।

बैठक में नगर के विकास और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया गया। इनमें जलालपुर-बसखारी मार्ग पर पुलिस बूथ ,  बालाघाट क्षेत्र में विद्युत शवगृह  के निर्माण का प्रस्ताव प्रमुख रहा। इसके अलावा नगर क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी सहमति बनी।

साथ ही जलालपुर-बसखारी मार्ग पर सड़क किनारे लगने वाली मछली मंडी को नगर के किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए सर्वे कराने का भी निर्णय लिया गया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रह सके और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक के दौरान नगर पालिका के विभिन्न विकास कार्यों को गति देने तथा नगर की साफ-सफाई, सड़क, बिजली और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष खुर्शीद जहां ने कहा कि नगर के समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पालिका लगातार प्रयासरत है और पारित बजट के माध्यम से विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक राम प्रकाश पांडे के साथ बेचन पांडे, सुनीता, माया, सीमा, शीतल सोनी, अब्दुल रब, आशीष सोनी, अनुज सोनकर, अजीत कुमार, लालचंद सहित नगर पालिका के तमाम सभासद एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments