Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनहीं हो सकी महिला चौकी पर प्रभारी की तैनाती

नहीं हो सकी महिला चौकी पर प्रभारी की तैनाती

जलालपुर,अंबेडकर नगर। महीनों से चौकी प्रभारी के तैनाती न होने से चौकी सून सान पड़ा है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि दो वर्ष पूर्व जलालपुर कोतवाली में महिला पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया था, जिससे महिलाओं को महिला चौकी के माध्यम से काफी सहूलियत मिल सके। परंतु तीन माह पूर्व चौकी पर तैनात शिवांगी त्रिपाठी का स्थानांतरण हो जाने के बावजूद अभी तक किसी महिला चौकी प्रभारी की तैनाती नहीं हो सकी है जिससे फरियादियों को समस्याएं हो रही हैं साथ ही महिला चौकी भी बीरान पड़ा हुआ है। बीरान पड़ी चौकी पर लोगों ने तुरंत प्रभारी की तैनाती किए जाने की मांग की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments