◆ प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार स्व राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय की 12वीं पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
◆ स्व राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय के स्मृतियों व उनके जुड़े संस्मरणों को संगोष्ठी के दौरान किया गया याद
अयोध्या। प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार स्व. राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें भारतीय लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका विषय पर वक्ताओं ने अपना पक्ष रखा। इससे पहले स्व. राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने स्व राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय की स्मृतियों व उनसे जुड़े संस्मरणों को याद करते हुए कहा कि जो ईमानदार है। उसको इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। सुख सुविधा तपस्वियों के हिस्से की चीज नहीं है। सुख सुविधा सम्पन्न लोगो में ईमानदारी का गुण शायद मिलेगा।
उन्होंने कहा कि कोई भी विचारधारा है, वह हमें कैद करके रखती है। हमारे बहुआयामी विकास को बाधित करती है। पत्रकार के लिए विचारधारा में कैद होना उसकी पत्रकारिता को ध्वस्त करता है। उन्होंने कहा कि चरित्र व प्रकृति के अगर पत्रकारिता सत्ता के विरोधी नहीं है तो सत्ता के साथ भी नहीं हो सकती है। सत्ता से जुड़े लोग पत्रकारिता नहीं कर सकते है। इसमें मै सारे दलों को शामिल कर रहा हूं। इसमें सभी विचारधारा शामिल है।
