Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर के ऊपर अचानक टूटकर गिरा हाइटेंशन तार, बाल, बाल बचा परिवार

घर के ऊपर अचानक टूटकर गिरा हाइटेंशन तार, बाल, बाल बचा परिवार


जलालपुर अम्बेडकर नगर। घर पर अचानक हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से मोहल्ला वासियों मे अफरा तफरी मच गयी। मोहल्ला वासियों द्वारा फोन से सूचित कर बिजली को बंद कराया गया।मामला जलालपुर बिजली उपकेंद्र के मोहल्ला वाजिदपुर की है। जहां रविवार प्रातः मोहल्ले मे बिजली सप्लाई हेतु लगायी गयी हाईटेंशन बिजली का तार मु०अख्तर के घर पर अचानक गिर गया गनीमत रही कि कोई इसके चपेट मे नही आया नही तो बडी घटना घटित हो जाती है। मोहल्ला वासियों द्वारा तार गिरने की सूचना विभाग को फोन से देने की कोशिश की जाती रही परन्तु काफी देर बाद काल लगी तब जा कर बिजली सप्लाई बंद  हुई।मोहल्ला निवासी परवेज आलम,मुस्ताख सलमानी,नसीम चौधरी आदि ने बताया कि तार जर्जर हो चुके हैं। ऐसी घटना अक्सर होती रहती है परन्तु विभाग ध्यान नही दे रहा है। विभाग को इस मसले पर ध्यान देना आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments