Tuesday, August 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या, देवीपाटन व प्रयागराज मंडल की स्वास्थ्य सेवाओं की हुई समीक्षा

अयोध्या, देवीपाटन व प्रयागराज मंडल की स्वास्थ्य सेवाओं की हुई समीक्षा


अयोध्या। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक बुधवार को मंडलायुक्त सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने की। इसमें अयोध्या, देवीपाटन और प्रयागराज मंडल के सभी जनपदों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा की गई।

13 से 15 दिसंबर 2025 के बीच तीनों मंडलों के सभी जनपदों की 3000 से अधिक चिकित्सा इकाइयों का स्थलीय पर्यवेक्षण कराया गया। इसके तहत अयोध्या मंडल द्वारा प्रयागराज मंडल के चार जनपदों के 61 ब्लॉकों, प्रयागराज मंडल द्वारा देवीपाटन मंडल के चार जनपदों के 44 ब्लॉकों तथा देवीपाटन मंडल द्वारा अयोध्या मंडल के पांच जनपदों के 62 ब्लॉकों की स्वास्थ्य इकाइयों, नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों और जिला स्तरीय चिकित्सालयों का निरीक्षण किया गया।

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निर्देश दिए गए। सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, डीवीडीएमएस पोर्टल से समय पर मांग पत्र भेजने, अनुपयोगी 102 व 108 एंबुलेंस की नीलामी कराने, सिटीजन चार्टर लागू करने, स्टाफ की तैनाती मानक के अनुसार रखने और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एसएनसीयू और एनबीएसयू की नियमित जांच, सभी स्वास्थ्य इकाइयों का एनक्यूएएस प्रमाणीकरण, डायलिसिस यूनिट का नियमानुसार संचालन, मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, स्वास्थ्य केंद्रों पर पार्किंग व हर्बल गार्डन की व्यवस्था तथा लाभार्थियों से फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कर्मचारियों को समय-समय पर रिफ्रेशर प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. पिंकी जोएल, राजेश कुमार आयुक्त अयोध्या, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, महानिदेशक परिवार कल्याण एवं प्रशिक्षण, प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन तथा सीडीओ अयोध्या अपर निदेशक, सीएमओ, सीएमएस, जिला पुरुष, महिला एवं संयुक्त चिकित्सालयों के अधिकारी, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments