Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव में सहभागिता हेतु राज्यपाल ने कुलपति को सौपी दीपों की सामग्री

दीपोत्सव में सहभागिता हेतु राज्यपाल ने कुलपति को सौपी दीपों की सामग्री


अयोध्या। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या में दीपोत्सव में उनकी ओर से दीपकों को प्रज्जवलित करने हेतु सामाग्री सौपीं। सामाग्रियों अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने प्राप्त किया। अवध विवि प्रशासन राज्यपाल द्वारा दी गई दीपों की सामग्री दीपोत्सव की सहभागिता में शामिल होगी।

कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अयोध्या के प्रान्तीयकृत दीपोत्सव को एक वैश्विक पहचान दिलाई है। विश्वभर की निगाहें अयोध्या दीपोत्सव पर लगी रहती है। इसमें आमजन की सहभागिता हो सके इसके लिए प्रतीकात्मक रूप से 100 से 400 मिलीग्राम तक सरसों तेल, बाती व मोमबत्ती के एक पैकेट का जनसहयोग 31 अक्टूबर तक चलाया गया। शासन की मंशानुरूप 11 नवम्बर को होने वाले सातवें दीपोत्सव की तैयारियां विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लगभग पूरी की जा चुकी है। 21 लाख दीए प्रज्ज्वलित करने के लिए स्वयंसेवकों में उत्साह देखते ही बन रहा है। सातवें दीपोत्सव में छठी बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करेंगे।

    विवि दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 संत शरण मिश्र ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर दीपोत्सव की तैयारियां तेजी के साथ की जा रही है। 50 प्रतिशत से अधिक वालंटियर्स कार्ड वितरित कर दिया गया है। 05 नवम्बर से वालंटियर्स के लिए टी-शर्ट व कैप विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, महाविद्यालयों, इण्टर कालेजों व स्वयंसवी संस्थाओं को उपलब्ध करा दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments