Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामपथ से जमथरा घाट को जोड़ेगी सरकार

रामपथ से जमथरा घाट को जोड़ेगी सरकार


◆ मछली मंडी होते हुए जमथरा तक के मार्ग का होगा सौंदर्यकरण


◆ 1.55 मीटर में चौड़ीकरण और सौंदर्य करण का कार्य है प्रस्तावित


अयोध्या। रामपथ को सीधे जमथरा घाट से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। जिसकी अब स्वीकृति मिल चुकी हैं। इस परियोजना के तहत मछली मंडी होते हुए जमथरा घाट तक मार्ग का निर्माण, चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इस परियोजना के लिए 36 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी थी जो स्वीकृति हो गई है।

जमथरा घाट सरयू नदी के किनारे स्थित है। यह भगवान राम से जुड़ा पौराणिक महत्व का स्थल है। इस मार्ग के विकास से श्रद्धालुओं को इस पवित्र स्थल तक पहुंचने में आसानी होगी। प्रस्तावित योजना के तहत 1.55 मीटर सड़क पर कार्य प्रस्तावित है। मौजूदा छह मीटर चौड़े मार्ग को 10 मीटर तक विस्तारित किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य न केवल यातायात को सुगम बनाना है, बल्कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए इस मार्ग को आकर्षक और सुविधाजनक बनाना भी है। मछली मंडी से जमथरा घाट तक का यह मार्ग अयोध्या के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को और अधिक उजागर करेगा।

लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस परियोजना के लिए 36 करोड़ रुपये की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। जिसकी स्वीकृति मिल गई है, बजट अलॉटमेंट होने के बाद कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। इस योजना में मार्ग के चौड़ीकरण, सड़क की गुणवत्ता में सुधार, स्ट्रीट लाइट्स, साइनेज, और हरियाली के लिए पौधरोपण जैसे कार्य शामिल हैं। मार्ग के दोनों ओर पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ और बैठने की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। जमथरा घाट मार्ग का यह विकास कार्य पूरा होने के बाद सरयू के घाट तक पहुंचना आसान होगा। इसके साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालु स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातावरण में अपनी धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकेंगे। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ हुई बैठक में इस प्रोजेक्ट की स्वीकृति मिला चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments