Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरकार ने वंचित, शोषित लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा व उनका...

सरकार ने वंचित, शोषित लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा व उनका किया सशक्तिकरण – सांसद लल्लू सिंह


◆ तीन ग्राम प्रधान सहित सैंकड़ो ने थामा भाजपा का दामन


अयोध्या। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार पार्टी में शामिल होनें वालों का सिलसिला जारी है। शनिवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्य सहित सैकड़ों लोगों ने पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। लोकसभा चुनाव कार्यालय पर सांसद लल्लू सिंह, लोक सभा संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह पार्टी का ध्वज देकर माल्यार्पण तथा भगवा अंग वस्त्र पहना कर पार्टी में स्वागत किया।

शामिल होने वालों में प्रधान गडौली दीपक सिंह, प्रधान राम गोविन्द्र मौर्य, प्रधान मोहली सुधाकर सिंह, पूर्व बीडीसी रमेश रावत, मंजीतत रावत, विनोद रावत, कृष्ण राम रावत, राम बदल प्रजापति, मिठ्ठू कोरी, संतराम कोरी, उमाशंकर मौर्या, नंद किशोर गुप्ता, शिवकरन पासी सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं।

इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा 2014 में पदभार सभांलने के बाद पीएम मोदी ने हर नीति में भारत प्रथम के संकल्प को स्थापित किया है। 4 जून 400 पार का नारा अब जनता स्वंय लगा रही है। मोदी सरकार के दो कार्यकाल में सर्वांगीण, सर्वसमावेशी, सर्वर्स्पर्शी विकास ने यह सुनिश्चित किया है कि इस विकास यात्रा में कोई पात्र व्यक्ति, कोई वर्ग छूटने न पाए। सराकर ने वंचित, शोषित लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा व उनका सशक्तिकरण किया। अयोध्या को विश्व मानचित्र पर स्थापित किया। अयोध्या के सर्वांगीण विकास से रामनगरी विश्व की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में उभर रही है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सरकार के दो कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा। देश के सभी नागरिक इस अभूतपूर्व विकास के साक्षी रहे हैं। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

पार्टी की सदस्यता लेने वाले रमेश रावत ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन हम सभी करेंगे। चार जून को लोकसभा क्षेत्र भगवामय होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments