Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाइक से जा रहे युवक को दबंगों ने रोककर पीटा, मुकदमा दर्ज

बाइक से जा रहे युवक को दबंगों ने रोककर पीटा, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकरनगर। आभूषण खरीद कर जा रहे व्यक्ति से विपक्षियों ने बाइक रूकवाकर भद्दी भद्दी गाली देते हुए मारपीट किया।  मारपीट के दौरान आभूषण भी गायब हो गया पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 जैतपुर थाना क्षेत्र के कोइरी कला (सघन पट्टी) गांव निवासी सत्येंद्र ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते 11 सितंबर को आभूषण की दुकान से गहना खरीद कर घर जा रहा था इसी दौरान प्राइमरी पाठशाला गारोपुर से लगभग 500 मीटर आगे विशाल, राकेश और राजन बैठे थे जहां बाइक रुकवा कर भद्दी भद्दी गाली देना शुरू कर दिया । विरोध करने पर सभी लोग लाठी, डंडे और लात घूसे से बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी । जिससे शरीर में काफी चोटे आई। इस दौरान खरीदा गया आभूषण कहीं गिर गया जो ढूंढने पर मिला नहीं। बाद में इन लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments