Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या के चार ऐतिहासिक द्वारों का हो रहा सौंदर्यीकरण, 15 करोड़ की...

अयोध्या के चार ऐतिहासिक द्वारों का हो रहा सौंदर्यीकरण, 15 करोड़ की लागत से पर्यटन विभाग करा रहा कार्य


अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के बाद तेजी से बदलती अयोध्या में अब शहर के चार प्रमुख ऐतिहासिक प्रवेश द्वारों का सौंदर्यीकरण कार्य भी चल रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से यह प्रोजेक्ट पिछले डेढ़-दो वर्षों से जारी है, जिसकी निर्धारित समय सीमा नए वर्ष 2026 तक तय की गई है।

शहर के चौक क्षेत्र में स्थित ये चारों प्रवेश द्वार अयोध्या की पुरानी संरचनाओं और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े हुए हैं। इन द्वारों को न केवल संरक्षित किया जा रहा है बल्कि इन्हें आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक डिज़ाइन के साथ नया स्वरूप देने की कोशिश की जा रही है। गेट नंबर 1 और 4 पर कमरे, नगखासी और प्लास्टर का काम जारी है। गेट नंबर 4 पर रेड स्टोन फ्लोरिंग और जाली लगाने का कार्य भी प्रगति पर है। वहीं, गेट नंबर 3 पर तीन मार्गों की छत का काम पूरा हो चुका है।

फिलहाल गेट नंबर 1 और 3 में स्थानीय निवासियों द्वारा दुकानें संचालित की जा रही हैं, जिससे कुछ स्थानों पर काम प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह के अनुसार, अब तक करीब 44–45 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। विभाग का प्रयास है कि कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरा कर लिया जाए।

राम मंदिर निर्माण के बाद से अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। इसके मद्देनजर शहर की मूल सांस्कृतिक संरचनाओं को सहेजने और पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में यह परियोजना एक अहम कदम मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments