अयोध्या। सदस्यता महाअभियान के तहत पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मिल्कीपुर विधानसभा के गहनाग व तुरसमपुर में घर-घर सम्पर्क करके लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा द्वारा सदस्यता महाअभियान में 17 सितम्बर तक घर-घर सम्पर्क कर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा है।
पूव सांसद लल्लू सिंह ने कहा भाजपा ने राष्ट्र हित प्रथम के संकल्प को स्थापित किया। अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए पार्टी ने हमेशा कार्य किया है। स्थापना से आज तक भाजपा की कथनी व करनी हमेशा समान रही है। वैचारिक मामलों में पार्टी ने कभी समझौता नही किया। देश का विकास पीएम मोदी के सशक्त हाथों में सुरक्षित है। देश हित के भाव को हृदय में समाहित करते हुए सभी को भाजपा की सदस्यता लेनी चाहिए। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महानगर प्रभारी ने खोजनपुर में किया घर घर सम्पर्क, दिलाई सदस्यता

भाजपा के सदस्यता महाअभियान में 12 सितम्बर को विशेष सम्पर्क अभियान के तहत खोजनपुर शक्ति केन्द्र के बूथ 232 में महानगर प्रभारी व क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने घर-घर सम्पर्क कर लोगों को सदस्यता दिलाई। जनसम्पर्क के दौरान पदाधिकारियों ने पार्टी की विचार धार के बारे संवाद किया।
