Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याघर-घर सम्पर्क कर पूर्व सांसद ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

घर-घर सम्पर्क कर पूर्व सांसद ने दिलाई पार्टी की सदस्यता


अयोध्या। सदस्यता महाअभियान के तहत पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मिल्कीपुर विधानसभा के गहनाग व तुरसमपुर में घर-घर सम्पर्क करके लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा द्वारा सदस्यता महाअभियान में 17 सितम्बर तक घर-घर सम्पर्क कर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा है।

पूव सांसद लल्लू सिंह ने कहा भाजपा ने राष्ट्र हित प्रथम के संकल्प को स्थापित किया। अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए पार्टी ने हमेशा कार्य किया है। स्थापना से आज तक भाजपा की कथनी व करनी हमेशा समान रही है। वैचारिक मामलों में पार्टी ने कभी समझौता नही किया। देश का विकास पीएम मोदी के सशक्त हाथों में सुरक्षित है। देश हित के भाव को हृदय में समाहित करते हुए सभी को भाजपा की सदस्यता लेनी चाहिए। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


महानगर प्रभारी ने खोजनपुर में किया घर घर सम्‍पर्क, दिलाई सदस्‍यता


भाजपा के सदस्यता महाअभियान में 12 सितम्बर को विशेष सम्पर्क अभियान के तहत खोजनपुर शक्ति केन्द्र के बूथ 232 में महानगर प्रभारी व क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने घर-घर सम्पर्क कर लोगों को सदस्यता दिलाई। जनसम्पर्क के दौरान पदाधिकारियों ने पार्टी की विचार धार के बारे संवाद किया।

महानगर प्रभारी व क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान के माध्यम से हर व्यक्ति से संवाद स्थापित करके समाज के हर वर्गो को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। कार्यकर्ता घर-घर दस्तक दे रहे है। पार्टी की सदस्यता को लेकर उत्साह का वातावरण दिखाई दिया है। लोग स्वयं पार्टी की सदस्यता को लेकर आतुर दिखाई दे रहे है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का व्यापक असर हुआ है। बिना भेदभाव के पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया गया। जिससे समाज का वर्ग रिकार्ड स्तर पर पार्टी से जुड़ रहा है।

इस दौरान महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, अमल गुप्ता, अनुराग त्रिपाठी, आयुष त्रिपाठी, वीरेन्द्र वर्मा, नरेन्द्र रावत सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments