Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पूर्व जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

पूर्व जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

0

टांडा अंबेडकर नगर। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने पर विधान सभाओं के चुनाव लड़े भाजपा विधायक व प्रत्याशियों द्वारा संगठन के निर्देशन में चल रहे प्रेस वार्ता के क्रम में टांडा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर केंद्र सरकार की नौ वर्ष के कार्यों की गुणगान किया।

         उन्होंने कहा कि बीते नौ सालों में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा है। देश के सभी नागरिक इस अभूतपूर्व विकास के साक्षी रहे हैं।2014 में मोदी ने प्रधान मंत्री के रूप में पद संभालने के साथ हर नीति में भारत प्रथम के संकल्प को स्थापित किया है। इन 9 वर्षों में सर्वांगीण,सर्वसमावेशी,सर्वस्पर्शी विकास ने यह सुनिश्चित किया है कि इस विकार यात्रा में कोई व्यक्ति,कोई वर्ग, कोई भूभाग और देश का कोई कोना पीछे नहीं छूटे।पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सापनों को साकार करने और समाज के अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ मिले यह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी नीतियों के कारण ही आज संभव हो सका है।हमारा कृषि बजट 2013- 14 की अपेक्षा 5.6 गुना बढ़ा है। जो दर्शाता है कि हम किसानों के समग्र विकास के लिए संकल्पित है।2014 में भारत की जीडीपी 112 लाख करोड़ के आसपास थी।आज भारत की जीडीपी 272 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है। पीएम किसान सम्मान निधि  के तहत लगभग 11 करोड़ किसानों को हर साल 6 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।80 करोड़ देश वासियों के  खाद्य सुरक्षा केंद्र की भाजपा सरकार सुनिश्चित की, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 1121 लाख मीट्रिक टन मुफ्त खाद्यान्न वितरण किया गया।2014 से अभी तक 225 नए मेडिकल कालेज का निर्माण भाजपा सरकार ने कराया है।पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पुनः मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनेंगी और अंबेडकर नगर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीतकर देश की संसद में बैठेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version