अयोध्या। महाशिवरात्रि का पर्व जनपद के मंदिरों पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भव्य तरीके से शिव की बारात निकाली गई। सभी शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखाई दिए। जगह-जगह पर प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी कड़ी में ककरही बाजार स्थित प्रभु विघ्नेश्वर मंदिर पर धूमधाम से पहुंची शिव बारात का भव्य स्वागत किया गया। मंदिर के व्यवस्थापक व वर्तमान पार्षद दिलीप यादव के द्वारा भगवान भोलेनाथ की बारात का भव्य स्वागत एवं कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान शिव पार्वती के विवाह के साथ 2 गरीब बेटियों की भी शादी कराई गई।
