Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजनपद के मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व, भण्डारों...

जनपद के मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व, भण्डारों का हुआ आयोजन

अयोध्या। महाशिवरात्रि का पर्व जनपद के मंदिरों पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भव्य तरीके से शिव की बारात निकाली गई। सभी शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखाई दिए। जगह-जगह पर प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी कड़ी में ककरही बाजार स्थित प्रभु विघ्नेश्वर मंदिर पर धूमधाम से पहुंची शिव बारात का भव्य स्वागत किया गया। मंदिर के व्यवस्थापक व वर्तमान पार्षद दिलीप यादव के द्वारा भगवान भोलेनाथ की बारात का भव्य स्वागत एवं कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान शिव पार्वती के विवाह के साथ 2 गरीब बेटियों की भी शादी कराई गई।



गुदड़ी  बाजार चौराहा स्थित जायसवाल पंचायती मंदिर लोहा बाजार के द्वारा निर्माण कराया गया श्री अंतकेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें शिव बारात में शामिल हुए शिव के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान जायसवाल समाज के महामंत्री अशोक जायसवाल और अध्यक्ष विनोद जायसवाल महाशिवरात्रि पर्व की सभी जनपद वासियों को बधाई दी. और अयोध्या मे बन रहे मंदिर निर्माण को लेकर भी खुशी जाहिर की। इस दौरान बारात में शामिल हुए लोगों मे भाजपा पार्षद व वरिष्ठ नेता अशोका द्विवेदी, बिजली विभाग चौक जे ई नरेश जायसवाल, हेमंत जायसवाल,पार्षद पद प्रत्याशी भाजपा संग्राम सिन्हा, पार्षद रामनंदन तिवारी, पार्षद अनु जायसवाल, अंकित गोयंका, टकसाल रामलीला कमेटी के संयोजक कन्हैया अग्रवाल रमेश चौरसिया सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments