Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादामाद की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए ससुर की दुर्घटना...

दामाद की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए ससुर की दुर्घटना में मौत


बीकापुर अयोध्या। दामाद की मौत की खबर सुनकर पुत्री के ससुराल आए 58 वर्षीय पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना सोमवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा बसंतपुर के समीप प्रयागराज अयोध्या हाईवे पर हुई। हैदरगंज थाना क्षेत्र के बैती कला निवासी हनुमान प्रसाद मिश्र की पुत्री कौशिकी मिश्रा उर्फ ज्योति की शादी बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर करहिया निवासी अंजनी मिश्रा 33 वर्ष के साथ हुई है। सोमवार सुबह बीमार होने के चलते अंजनी मिश्रा की मौत हो गई थी। दामाद की मौत की खबर सुनकर सोमवार को हनुमान प्रसाद मिश्रा पुत्री की ससुराल बसंतपुर करहिया शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। शाम को अंत्येष्टि में शामिल होकर बाइक से घर जाते समय प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात बोलोरो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना में हनुमान प्रसाद मिश्रा की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। जहां चिकित्सक एसके मौर्य ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस द्वारा पंचनामा करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक हनुमान प्रसाद मिश्रा बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के भैरोपुर टिकरा मऊ में स्थित रामायण कालीन देवी स्थल कवरजा माता जी के मंदिर के पुजारी थे। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्री और एक पुत्र हैं। पुत्री की शादी हो चुकी है लेकिन पुत्र अभी अविवाहित है। दामाद की मौत के बाद ससुर की भी सड़क दुर्घटना में हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना से हर कोई स्तब्ध है। जिला पंचायत सदस्य सुनील राजपूत, प्रधान अनिल सिंह, अरविंद मिश्रा, अजय मिश्रा राघवेंद्र मिश्रा सहित तमाम लोगों द्वारा हादसे पर गहरी शोक संवेदना जताई गई है। बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments