Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपिता ने बड़े शौक से कटवाया था मिलिट्री कट बाल, कालेज के...

पिता ने बड़े शौक से कटवाया था मिलिट्री कट बाल, कालेज के प्रबंधक ने जबरन बच्चे को किया टकला

अंबेडकर नगर। कालेज के प्रबंधक ने छात्र का बाल जबरन मुड़वा दिया। रोते हुए घर पहुंचे छात्र ने परिजनो को इसकी जानकारी दी। पिता ने जब प्रबन्धक से सम्पर्क किया गया तो उसे धमकियां दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्की बाजार में नबी हसन इदरीसी इंटर कॉलेज का है। पुलिस को दिए तहरीर में छात्र के पिता रवींद्र कुमार निवासी कटुई ने आरोप लगाया की मेरा पुत्र शिवांश कुमार उक्त विद्यालय में कक्षा एक का छात्र है। शिवांश ने मिलिट्री कट बाल कटवाया था। कालेज में जानें पर कालेज के प्रबंधक मिलिट्री कट बाल देख नाराज हो उठे और शिवांश को जबरन ले जाकर उसका बाल छिलवा दिया। छात्र चिल्लाता रहा लेकिन कालेज के प्रबन्ध नहीं माने। स्कूल प्रशासन के इस रवैया से बच्चे के दिमाग पर गहरा असर पड़ा है। सवाल है कि इस तरह का व्यवहार करने से क्या बच्चा दुबारा उस स्कूल में पढ़ पाएगा। पिता रविंद्र कुमार द्वारा कालेज के प्रबन्ध के पास जब फोन किया गया कि आपने बिना मुझे सूचना दिए मेरे बच्चे का सिर मूंडवा दिया आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, स्कूल प्रबंधक ने कहा कि आपको जो करना है कर लो।

थाना प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि उक्त मामले में मुकदमा पंजीकृत कर निषेधात्मक कार्यवाही की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments