Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबैंक के मंडल प्रमुख का विदाई समारोह कार्यक्रम  हुआ संपन्न

बैंक के मंडल प्रमुख का विदाई समारोह कार्यक्रम  हुआ संपन्न

अयोध्या। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख का मनाया गया विदाई समारोह कार्यक्रम। पीएनबी बैंक के मंडल प्रमुख के एल बैरवा का गैर जनपद में स्थानांतरण होने के उपलक्ष में बैंक के सभी पदाधिकारियों द्वारा उनका विदाई कार्यक्रम किया गया। विदाई समारोह कार्यक्रम शहर के एक निजी होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ से आए अंचल प्रमुख संजय गुप्ता व नये मंडल प्रमुख नीरज कुमार को अंग वस्त्र, बुके देकर सम्मानित किया गया।

विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान मंच पर श्री बैरवा जी को बैंक के सभी कर्मचारियों ने बुके स्मृति चिन्ह व उपहार देकर उनका विदाई समारोह कार्यक्रम किया। इस दौरान श्री बैरवा ने बैंक के मुख्य अतिथि व बैंक के सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे प्रभु राम की नगरी में लगभग 3 साल बैंक में रहकर कार्य करने का अवसर मिला यह मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है। वही मंच के दौरान उपमंडल प्रमुख ने श्री बैरवा  के कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर बैंक के तमाम कर्मचारी पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments