Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकानपुर से अयोध्या पहुंचे मृत एडीएम के परिजन

कानपुर से अयोध्या पहुंचे मृत एडीएम के परिजन

अयोध्या, संवाददाता। सुरसरि कालोनी स्थित आवास पर मृत पाये गये एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह के परिजन कानपुर से अयोध्या पहुंचे। उनके बेटे ने एडीएम को शुगर की बीमारी होने की जानकारी दिया। वहीं मौके पर खून मिलने पर परिजनों ने आश्चर्य व्यक्त किया।
प्रशासन द्वारा सूचना मिलने पर उनकी पत्नी, बेटा व साले मौके पर पहुंचे। बेटे हिमांशु ने बताया कि बीमारी के बारें में ज्यादा बातचीत नहीं हो पाई। उन्हें शुगर की बीमारी थी। बुधवार की रात बात के दौरान वह ठीक लग रहे थे। इससे पहले बुआ दर्शन करने के लिए आयी थी। उनसे बातचीत होती रहती थी। बीमारी के बारें में कुछ बताया नहीं। शुगर की दवा कई दिनों न खाने की जानकारी मिल रही है। साले विनोद गंगवार ने कहा कि परिजनों को प्रशासन ने तब्यत खराब होने की सूचना देकर तत्काल आने के लिए कहा। यहां आने के बाद स्थिति को देखा। यहां खून पड़े होने के बारे में लोगो से पूछना पड़ेगा। जो भी होगा पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments